AC Temprecture: गर्मी की शुरूआत हो गई है। ऐसे में काफी सारे लोग अपने घरों में एसी का प्रयोग करने लगे हैं। लेकिन एसी के साथ हमेशा ये समस्या रहती है कि एसी अगर घर में थोड़ा भी चला दो तो बिजली का बिल काफी ज्यादा आ जाता है। इसलिए अगर आज हम आपको एक ऐसा तापमान बताएंगे। जिसके ऊपर अगर आप एसी चलाएंगे तो आपका बिल काफी कम आएगा।

कौन सा है वो तापमान:
दरअसल आज हम आपको जो तापमान बताने जा रहे हैं वो है 22 से 24 डिग्री। अगर आप अपने घर में एसी को इस तापमान पर सेट कर देते हो तो आप अपने घर का एसी कितनी भी देर तक चलाएं। पर आपका बिल हमेशा बहुत कम आएगा।
शरीर के लिए भी रहेगा फायदेमंद:
खास बात ये है कि इस तापमान पर अगर आप एसी चलाएंगे तो ये तापमान आपके शरीर के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद रहने वाला है। क्योंकि शरीर का तापमान 37 डिग्री होता है। इसलिए अगर आप एसी का तापमान कम रखते हो तो आपको ठंड का अहसास हो सकता है। जिससे आपको खांसी जुकाम की समस्या भी हो सकती है।